18 अगस्त 2015 - 14:41
 आईएसआईएल पैग़म्बरे इस्लाम के हवाले से झूठी हदीसें गढ़ रहा है।

तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन आईएसआईएल ने झूठी हदीसें भी गढ़ना आरंभ कर दी हैं।

तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन आईएसआईएल ने झूठी हदीसें भी गढ़ना आरंभ कर दी हैं।
इराक़ी कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आईएसआईएल पैग़म्बरे इस्लाम के हवाले से हदीसें गढ़ रहा है और मूसिल के इमामे जमाअत को यह झूठी हदीसें बयान करने पर विवश कर रहा है।
सईद ममूज़ीनी ने कहा कि आतंकी संगठन आईएसआईल ने शुक्रवार को मूसिल सिटी की मस्जिदों और सार्वजनिक स्थलों पर पंफ़्लेट बांटे जिसमें पैग़म्बरे इस्लाम के हवाले से गढ़ी हुई हदीसें लिखी हुई थीं।
उन्होंने कहा कि आईएसआईएल के आतंकियों ने मूसिल सिटी के इमामों को यह हदीसें बयान करने पर विवश किया। ज्ञात रहे कि मूसिल सिटी पर दस जून 2015 को आईएसआईएल ने नियंत्रण कर लिया था।
आईएसआईएल के आतंकी इसी प्रकार अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में महिलाओं को जो उनके अनुसार हिजाब नहीं करतीं, दंडित करते हैं। अलमनार टीवी चैनल ने दोआ नामक एक महिला के हवाले से जो पहले आईएसआईएल की सक्रिय सदस्या थी, बताया कि आईएसआईएल की पुलिस टीम अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में गश्त करती है और उन महिलाओं और लड़कियों को दंडित करती है, जो उनके अनुरूप वस्त्र नहीं पहनतीं। उसका कहना था कि महिलाओं को आवश्यकता के अतिरिक्त घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।