18 अगस्त 2015 - 14:27
पाकिस्तान, सेना की कार्यवाही में 65 आतंकवादी ढेर

पाकिस्तान के क़बाएली क्षेत्रों में सैन्य अभियान के दौरान 65 आतंकवादी मारे गए हैं।

पाकिस्तान के क़बाएली क्षेत्रों में सैन्य अभियान के दौरान 65 आतंकवादी मारे गए हैं।
पाकिस्तान की सेना ने बताया कि लंबे समय से आतंकवादियों के ख़िलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से सटे क़बाएली इलाकों में पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों में 65 आतंकवादी मारे गए हैं।
सेना ने एक बयान में बताया कि उत्तरी वज़ीरिस्तान के दो क्षेत्रों में किए गए हवाई हमलों में 50 आतंकवादी मारे गए।  इन आक्रमणों में आतंकवादियों के हथियारों के भण्डारों को नष्ट कर दिया गया।  पाकिस्तान की सेना के अनुसार ख़ैबर एजेन्सी में किए गए एक अन्य हवाई हमले में 15 अन्य आतंकवादी मारे गए।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सरकार ने उत्तरी वज़ीरिस्तान में जून 2014 में व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया था।  दिसंबर में एक सैनिक स्कूल पर हुए तालिबान के हमले के बाद इसे और विस्तृत कर दिया गया था।