17 अगस्त 2015 - 15:24
जनता को अपने भविष्य के बारे में ख़ुद फ़ैसला करना चाहिए।

ईरान और रूस ने सीरिया की समस्या का राजनैतिक हल निकालने पर बल दिया है।

ईरान और रूस ने सीरिया की समस्या का राजनैतिक हल निकालने पर बल दिया है।
ईरानी और रूसी विदेश मंत्रियों ने संयुक्त प्रेस कान्फ़्रेंस में बल दिया कि दोनों देश सीरिया की समस्या का राजनैतिक हल निकालने पर एकमत हैं।
ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ और रूसी विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़  ने सोमवार को मॉस्को में प्रेस कान्फ़्रेंस में यह बात कही। जवाद ज़रीफ़ ने बल दिया कि क्षेत्र के सभी संकट का हल राजनैतिक मार्ग से ही निकलना चाहिए और देशों की जनता को अपने भविष्य के बारे में ख़ुद फ़ैसला करना चाहिए।
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि यमन, सीरिया और इराक़ के संकट को क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग से हल होना चाहिए। उन्होंने बल दिया कि बाहरी देशों को, देशों के लिए दायित्व निर्धारण का हक़ नहीं है बल्कि उन्हें सिर्फ़ मददगार की भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर रूसी विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ ने सीरिया के मामले को सीरियाई पक्षों के बीच बातचीत के ज़रिए हल किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में रूस का दृष्टिकोण नहीं बदला है और हम शुरु से कहते आ रहे हैं कि सीरियाई जनता को बिना विदेशी हस्तक्षेप और पूर्व शर्त के, अपने भविष्य का ख़ुद फ़ैसला करना चाहिए।