17 अगस्त 2015 - 15:15
 यमन पर सऊदी अरब के ताज़ा हमलों में 18 बेगुनाह मारे गए।

यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण जारी है, सऊदी अरब के ताज़ा हमलों में 6 औरतें और 4 बच्चों सहित 18 बेगुनाह नागरिक हताहत हुए।

यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण जारी है, सऊदी अरब के ताज़ा हमलों में 6 औरतें और 4 बच्चों सहित 18 बेगुनाह नागरिक हताहत हुए।
अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, सऊदी युद्धक विमानों ने सोमवार को यमन की राजधानी सनआ के पूर्वोत्तर में स्थित जौफ़ प्रांत के ख़ब और शग़फ़ शहरों पर कई बार हमला किया जिसमें 18 बेगुनाह नागरिक हताहत हुए।
यमन प्रेस के अनुसार, सऊदी युद्धक विमानों ने सोमवार तड़के हुदैदा शहर पर बमबारी की। इस हमले में जवानों की एक संस्था की इमारत को निशाना बनाया गया। इस बारे में और ब्योरे का उल्लेख नहीं किया गया।
ज्ञात रहे सऊदी अरब, यमन के फ़रारी पूर्व राष्ट्रपति अब्द रब्बोह मंसूर हादी को सत्ता में लौटाने के लिए, संयुक्त राष्ट्र संघ की इजाज़त के बिना 26 मार्च से यमन पर अतिक्रमण कर रहा है। इन हमलों में अब तक हज़ारों बेगुनाह हताहत हो चुके हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यमन में जनता की चिंताजनक स्वास्थ्य स्थिति की ओर से सचेत किया है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिवेदक हेलाल अलवर ने कहा है कि यमन में झड़पें जारी रहने के कारण 1 करोड़ 29 लाख यमनवासी मूल खाद्य पदार्थ से वंचित हैं जबकि 60 लाख से ज़्यादा यमनी नागरिकों को खाद्य पदार्थ के गंभीर संकट का सामना है।