16 अगस्त 2015 - 11:27
सहीफ़ए सज्जादिया कमीशन की रिपोर्ट।

विश्व अहलेबैत (अ) परिषद की बैठक के पहले दिन इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम के विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में '' सहीफ़ए सज्जिदया '' शीर्षक से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता आयतुल्लाह मोहम्मद अली तस्ख़ीरी की।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार विश्व अहलेबैत (अ) परिषद की बैठक के पहले दिन इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम के विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में '' सहीफ़ए सज्जिदया '' शीर्षक से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता आयतुल्लाह मोहम्मद अली तस्ख़ीरी की।
इस कमीशन में '' सहीफ़ए सज्जिदया में नबूवत, सहीफ़ा सज्जिदया और कुरान, सहीफ़ए सज्जदिया में इरफानी पहलू, आदि जैसे विभिन्न विषयों पर लेख प्रस्तुत किए गए और कई अन्य बौद्धिक विषय पर शोध चर्चा की गई।
श्री मोहम्मद महमूदपुर ईरान से "सहीफ़ए सज्जादिया में नबूवत" के लेखक के रूप में ,मोहम्मद नबिल ख़य्यात  सीरिया से तसारीफ़े मुफ़रेदात व इंसान अलदुआ फ़ी सहीफ़ए सज्जादिया"के लेखक के रूप में, और ईरान के लेखक सज्जाद मोहम्मदनाम अपने लेख के साथ,फ़ात्मा अज़रा अमलवी “तौबा,सहीफ़ए सज्जादिया की रौशनी में” के साथ इस सम्मेलन में उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त ज़ैनुलआबेदीन फ़रामरज़ी,हुज्जतुल इस्लाम मोहसिन ज़न्जबर, ज़हरा नेकूज़ादे, वलीयुल्लाह हसूमी इत्यादि अपने अपने लेखों के साथ मौजूद थे।