अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान की संसद के सभापति ''नबीये बिर्री'' के विशेष प्रतिनिधि ने विश्व अहलेबैत परिषद की बैठक में बात करते हुए शियों पर जारी उत्पीड़न की ओर इशारा करते हुए कहा: आज अहलेबैत (अ) के अनुयाइयों पर हर ओर से हमले हो रहे हैं, ऐसे हमले जो केवल वहाबियों के माध्यम से नहीं बल्कि विश्व साम्राज्यवाद के माध्यम से किये जा रहे हैं। सीरिया और इराक में इसका स्पष्ट उदाहरण पाया जाता है।
खलील हमदान ने कहा: इमाम मूसा सद्र बहुत जल्दी तकफ़ीरी यहूदी आतंकवाद को समझ गए थे और उन्होंने कहा था कि सबसे खराब आतंकवाद वह है जो एक राजनीतिक समस्या में तब्दील हो जाए आज क्षेत्र में ऐसा आतंकवाद जारी है जिसका समर्थन कुछ देशों के केंद्रीय बैंक कर रहे हैं। और सरकारी कश्तियों के माध्यम से आतंकवादियों को हथियार उपलब्ध कराया जा रहा है।