अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार विश्व अहलेबैत (अ) परिषद की जनरल असेम्बली के छठे सम्मेलन और इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में आयतुल्लाह बशीर नजफ़ी का संदेश पढ़ा गया।
आयतुल्लाह बशीर नजफ़ी का संदेश जो उनके पुत्र के माध्यम से पढ़ा गया उसमें कहा गया है कि विश्व अहलेबैत (अ) परिषद इस्लाम और अहलेबैत (अ) के विचारों के प्रसारण और प्रकाशन के रास्ते में प्रयासरत है जो बहुत बड़ी उपलब्धि है।
इस संदेश में आया है कि विश्व साम्राज्यवाद ने इस्लाम से संबंधित कुछ चरमपंथियों को खरीद लिया है और उन्हें सशस्त्र करके मुसलमानों के नरसंहार पर लगा दिया है। विश्व साम्राज्यवाद, मुसलमानों की पूंजी ख़ास कर तेल से ख़ुद उन्हीं का नरसंहार करा रहा है।
आयतुल्लाह बशीर नजफ़ी ने अपने संदेश के अंत में कहा: चरमपंथी टोलों का मुकाबला करना चाहिए और जो कुछ हम कर सकते हैं हमें इस नासूर की जड़ को ख़त्म करने के लिये करना होगा।
और अपने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थापना के लिए हर सम्भव कोशिश करनी होगी, ख़ुदा वन्दे आलम ने कुरआन में मदद और सफलता का वादा किया है।
गौरतलब है कि विश्व अहलेबैत (अ) परिषद की जनरल असेम्बली की छठी बैठक कल शनिवार से तेहरान में शुरू हुआ है जिसमें एक हजार के करीब महत्वपूर्ण शिया हस्तियों ने भाग लिया है।