16 अगस्त 2015 - 04:50
विश्व अहलेबैत (अ) परिषद की जनरल असेम्बली की बैठक में 50 महिलाओं की भागीदारी।

ईरान रूकनाबादी ने जनरल असेम्बली के छठे सत्र में महिलाओं की भागीदारी के बारे में बात करते हुए बताया कि इस बार जनरल असेम्बली के इस सत्र में दुनिया भर से लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया है।

ईरान रूकनाबादी ने जनरल असेम्बली के छठे सत्र में महिलाओं की भागीदारी के बारे में बात करते हुए बताया कि इस बार जनरल असेम्बली के इस सत्र में दुनिया भर से लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया है।
अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी। विश्व अहलेबैत (अ) परिषद में महिलाओं के विभाग की प्रमुख सुश्री ईरान रूकनाबादी ने जनरल असेम्बली के छठे सत्र में महिलाओं की भागीदारी के बारे में बात करते हुए कहा कि इस बार जनरल असेम्बली के इस सत्र में दुनिया भर से लगभग 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया हैं।
उन्होंने इस बैठक में महिलाओं की भागीदारी के उद्देश्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि महिलाएं चूंकि समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं और जो महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त हैं और अपने समाज के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका रखती हैं वह विश्व अहलेबैत (अ) परिषद की जनरल असेम्बली की सदस्य हैं और उन्हें इस बैठक में आमंत्रित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र में मौजूदा कठिनाइयों का वर्णन और उनका समाधान खोजने के अलावा इस्लाम दुनिया में महिलाओं की समस्याओं और कठिनाइयों के बारे में एक दूसरे से बात करें।
सुश्री ईरान रूकनाबादी ने कहा कि इस बैठक में महिलाओं से विशिष्ट अलग अलग शीर्षकों पर सभाएं आयोजित की जाएंगी जिनमें मौजूदा हालात के बारे में अपने अपने विचार पेश करेंगी।