सऊदी अरब के युद्धक विमानों के आक्रमण में यमन के एक ही परिवार के कई लोग मारे गए हैं।
यमन पर जारी सऊदी अरब के आक्रमण में एक ही परिवार को 6 लोग मारे गए। शुक्रवार को यमन के सअदा प्रांत के केताफ़ नगर पर सऊदी अरब की बमबारी में एक ही परिवार के 6 लोग मारे गए। अलमसीरा टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में बच्चे भी सम्मिलित हैं।
सअदा प्रांत के ही ग़मर नामक क्षेत्र पर सऊदी युद्धक विमानों के आक्रमण में 4 यमनी घायल हो गए। इसी प्रकार सऊदी विमानों ने अलहदीदा प्रांत में बमबारी करके कुछ लोगों को घायल कर दिया।
उधर यमन की सेना और इस देश के स्वयंसेवियों ने सऊदी अरब के आक्रमणों के उत्तर में जीज़ान प्रांत में कुछ सऊदी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से आक्रमण किया। यमन के सैनिकों ने अंसारूल्लाह के साथ सहयोग करते हुए कुछ क्षेत्रों में सऊदी ठिकानों पर हमले किये।