14 अगस्त 2015 - 13:45
ईरान के अमरीका विरोधी दृष्टिकोण में कोई परिवर्तन नहीं।

आयतुल्लाह जन्नती ने कहा है कि ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच सहमति, ईरान के अमरीका विरोधी दृष्टिकोण को प्रभावित नहीं करेगी।

आयतुल्लाह जन्नती ने कहा है कि ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच सहमति, ईरान के अमरीका विरोधी दृष्टिकोण को प्रभावित नहीं करेगी।
आयतुल्लाह जन्नती ने जुमे के ख़ुत्बे के दौरान कहा कि परमाणु सहमति होने के बावजूद ईरान के अमरीका विरोधी दृष्टिकोण में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।  उन्होंने कहा कि इसका कारण यह है कि ईरानी राष्ट्र और सरकार के विरुद्ध अमरीका की शत्रुता जारी है।
आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने कहा कि ईरान, फ़िलिस्तीन और लेबनान सहित अन्य अत्याचारग्रस्तों की सहायता करता रहेगा।  उन्होंने कहा कि इस बारे मे हम पश्चिम के चेतावनियों पर कोई ध्यान नहीं देंगे।
आयतुल्लाह जन्नती ने कहा कि परमाणु मामला, ईरान का राष्ट्रीय मामला है।  उन्होंने कहा कि यह किसी पार्टी या धड़े से संबन्धित विषय नहीं है बल्कि राष्ट्रीय मामला है।  उन्होंने कहा कि इसको सफलता तक पहुंचाने के लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए।
आयतुल्लाह जन्नती ने देश के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोगों की आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करें।