14 अगस्त 2015 - 13:39
आईएसआईएल का इराक़ के अस्पताल पर हमला, 25 की मौत 30 घायल।

इराक़ के पश्चिमी प्रांत अंबार में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आई एस आई एल की ओर से मॉर्टर गोलों से किए गए हमले में 20 से ज़्यादा लोग हताहत हुए।

इराक़ के पश्चिमी प्रांत अंबार में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आई एस आई एल की ओर से मॉर्टर गोलों से किए गए हमले में 20 से ज़्यादा लोग हताहत हुए।
आईएसआईएल के आतंकियों ने यह हमला महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष अस्पताल पर किया। सूत्र ने बताया कि गुरुवार की शाम राजधानी बग़दाद से लगभग 69 किलोमीटर दूर फ़ल्लूजा के पश्चिमी भाग में आतंकियों ने इस अस्पताल पर हमला किया, जिसमें 25 नागरिक हताहत और 30 से ज़्यादा घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शवों को फ़ल्लूजा के विधि उपचार विभाग भेज दिया गया जबकि घायलों को फ़ल्लूजा के जनरल अस्तपाल भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस बीच मूसिल में कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता सईद मऊज़िनी ने बताया कि इस शहर में आई एस आई एल के नियंत्रण वाले दो अस्पतालों में एक दर्जन से ज़्यादा बच्चों की मौत हो गयी है।
सईद मऊज़िनी ने कहा कि गंभीर कुपोषण और उपचार सुविधा के अभाव के कारण गुरुवार को मूसिल के ख़ान्सा मैटरनिटी और बाल अस्पताल में 17 बच्चों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि इन दोनों अस्पतालों में डाक्टरों ने आई एस आई एल की ओर से दंड के डर से इन मौतों को दर्ज नहीं किया।
ज्ञात रहे जून 2014 में आई एस आई एल ने इराक़ के मूसिल शहर सहित अनेक क्षेत्रों पर क़ब़्ज़े के बाद से ऐसे घिनौने अपराध किए हैं जिन्हें सुनकर इंसानियत का सिर शर्म से झुक जाए।