अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की संसद के सभापति डॉक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि ईरान ने क्षेत्र में संकट की शुरुआत से ही कहा है कि सभी पक्षों के बीच वार्ता प्रभावी सिद्ध होती हैं और आज भी वह इसी बात पर बल देता है।
ईरान की संसद के स्पीकर डॉक्टर अली लारीजानी ने ब्रहस्पतिवार को तेहरान में विश्व रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष पीटर मोरर से मुलाकात में कहा है कि क्षेत्र में आतंकवादियों की गतिविधियों की वजह से मानवीय संकट पैदा हो रहे हैं और उन संकट पर काबू पाने के लिए कि जिनकी वजह से मानव त्रासदी का सामना हो रहा है इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि हिंसा में वृद्धि करके क्षेत्र में सुधार और शांति नहीं स्थापित की जा सकती।
डाक्टर अली लारीजानी ने यमन की जनता की वर्तमान स्थिति पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चु्प्पी की ओर इशारा करते हुए कहा कि यमन की जनता के लिए मानवीय सहायता भेजने के प्रति लापरवाही से यह बात ज़रूर समझ में आती है कि विश्व रेड क्रॉस समिति को इस संबंध में केंद्रीय और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस बैठक में पीटर मोरर ने विश्व रेड क्रॉस के साथ ईरान के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ईरान की सरकार, संसद और हिलाल अहमर कमेटी, रेड क्रॉस समिति के लक्ष्यों को प्राप्त करने के संदर्भ में उसके साथ बहुत अच्छा सहयोग कर रही हैं।