13 अगस्त 2015 - 07:42
 तुर्की से उड़ान भरकर अमरीकी के जंगी विमानों ने सीरिया पर किए हमले।

अमरीकी युद्धक विमानों ने तुर्की से उड़ान भरकर पहली बार सीरिया में आईएसआईएल के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।

अमरीकी युद्धक विमानों ने तुर्की से उड़ान भरकर पहली बार सीरिया में आईएसआईएल के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।
पेंटागन का कहना है कि बुधवार को तुर्की में स्थित सैन्य अड्डे इनजिरलिक से अमरीकी एफ़-6 युद्धक विमानों ने उड़ान भरी और सीरियाई सीमा पर आईएसआईएल के ठिकानों को निशाना बनाया। एक अमरीकी सैन्य अधिकारी ने अपना नाम ज़ाहिर न करने की शर्त पर बताया कि 6 एफ़-16 विमानों ने पहले से चिंहित कुछ निशानों पर बम बरसाए। कथित रूप से वाशिंगट द्वारा मध्यपूर्व को अस्थिर करने के उद्देश्य से  बनाए गए तकफ़ीरी आतंकवादी गुट के ख़िलाफ़ अभियान को विस्तृत करने का दावा किया जा रहा है।
तुर्की से उड़ान भरने से अमरीकी युद्धक विमानों को अब उतनी लम्बी दूरी तय नहीं करना पड़ेगी जो इराक़ स्थित सैन्य अड्डों या फ़ार्स की खाड़ी में युद्धपोतों से उड़ान भरने के कारण तय करना पड़ती थी।
तुर्क सरकार ने जुलाई में अमरीका को इनजिरलिक हवाई अड्डे के इस्तेमान की अनुमति दी थी।