13 अगस्त 2015 - 07:35
इराक़, बग़दाद के शिया आबादी वाले इलाक़े में ट्रक बम धामाका से 60 की मौत 200 घायल।

इराक़ की राजधानी बग़दाद के शिया बहुल इलाक़े सद्र सिटी में एक ट्रक बम धमाके में कम से कम 60 लोग हताहत और 200 से भी अधिक घायल हो गए हैं।

इराक़ की राजधानी बग़दाद के शिया बहुल इलाक़े सद्र सिटी में एक ट्रक बम धमाके में कम से कम 60 लोग हताहत और 200 से भी अधिक घायल हो गए हैं।
गुरुवार की सुबह सब्ज़ी मार्केट में होने वाला आत्मघाती ट्रक बम धमाका इतना भीषण था कि मरने वालों की लाशें दूर दूर तक बिखरी हुई थीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि धमाके की भीषणता को देखते हुए मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका है। गुरुवार को सुबह सवेरे, सद्र सिटी में स्थित जमीला मार्केट में विस्फ़ोटक पदार्थों से भरे एक ट्रक को धमाके से उड़ा दिया गया।
अभी तक किसी ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, हालांकि इस प्रकार के हमले तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल करता रहता है।