फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी संगठन हमास का कहना है कि उसने एक इस्राईली ड्रोन को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है, जिसे अब उसकी सैन्य शाख़ा के अभियान में शामिल कर दिया गया है।
बुधवार को जारी होने वाले एक बयान में कहा गया है कि ग़ज्ज़ा पट्टी पर उड़ाने भरने वाले ज़ायोनी ड्रोन स्काइलार्क-1 को 22 जुलाई को पकड़ा गया था।
ड्रोन को सफलतापूर्वक उतार लेने के बाद, निष्क्रय कर दिया गया था, जिसके बाद उसमें कुछ परिवर्तन करके पुनः उड़ाया गया है।हमास के बयान में कहा गया है कि इसकी सुरक्षा जांच की गई, ड्रोन में प्रयोग की गई टेक्नॉलौजी और सिस्टम को जांचा गया और उसके बाद इसका पुनर्निमाण करके उसे सैन्य शाख़ा क़स्साम ब्रिगेड के हवाले कर दिया गया।
बयान में आगे कहा गया है कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, और फ़िलिस्तीनी जनता के लिए यह एक उपहार है। इससे हमारी ताक़त और हमारे लोगों के प्रतिरोध की शक्ति का अंदाज़ा होता है।
हमास के अल-अक़्सा टीवी चैनल पर एक वीडिया जारी किया गया है, जिसमें हमास सदस्यों को ड्रोन को निंयत्रित करते हुए दिखाया गया है।