अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने वहाबी आतंकवादी संगठन तालिबान के प्रमुख कमांडर सहित 7 वहाबी आतंकवादियों को गिरफ्तार करके स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कराची में आतंकवादियों की एक बड़ी योजना को विफल बना दिया है। आईएसपीआर के अनुसार 9 अगस्त को सुरक्षा बलों ने कराची और हैदराबाद में एक ही समय में कार्रवाई करते हुए 7 वहाबी आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों में कराची में तालिबान सवात का नेता बख्त ज़मान भी शामिल है। आई एस पी आर का कहना है कि खुफिया एजेंसियों की रिपोर्टों की रौशनी में गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी और यह काफी समय से कराची में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे, इसके लिए उन्होंने विस्फोटक से लदी कार और मोटरसाइकिल भी तैयार कर रखी थी, उन्हें आत्मघाती हमलावर की प्रतीक्षा थी जिसे अफ़गानिस्तान से आना था।