12 अगस्त 2015 - 18:59
शत्रुओं के मुकाबले में ईरान, क्षेत्रीय देशों का समर्थक है।

विदेशमंत्री ने कहा है कि शत्रुओं के षडयंत्रों के मुक़ाबले में इस्लामी गणतंत्र ईरान, लेबनान सहित क्षेत्रीय देशों का समर्थक है।

विदेशमंत्री ने कहा है कि शत्रुओं के षडयंत्रों के मुक़ाबले में इस्लामी गणतंत्र ईरान, लेबनान सहित क्षेत्रीय देशों का समर्थक है।
जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को बैरूत में लेबनान के संसद सभापति नबी बेरी के साथ भेंट के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि ईरान, सदैव ही क्षेत्रीय जनता के साथ रहा है।  उन्होंने कहा कि तेहरान, एक दूसरे की सहायता के माध्यम से क्षेत्र में शांति की स्थापना के लिए प्रयासरत है।
ईरान के विदेशमंत्री ने लेबनान के संसद सभापति के साथ अपनी भेंट को लाभदायक बताया।  उन्होंने इसी प्रकार कहा कि परमाणु सहमति के साथ ही क्षेत्रीय देशों के साथ विस्तृत सहकारिता की भूमिका प्रशस्त हुई है।  जवाद ज़रीफ़ ने आशा व्यक्त की है कि आतंकवाद और अतिवाद जैसी बुराई क्षेत्र से समाप्त हो।
इससे पहले ईरान के विदेशमंत्री ने लेबनान के प्रधानमंत्री तम्माम सलाम, विदेशमंत्री समीर मुक़बिल और हिज़बुल्लाह के महासचिव सहित लेबनान में रहने वाले फ़िलिस्तीनी नेताओं से भेंटवार्ताएं की थीं।