11 अगस्त 2015 - 12:50
सीरिया में अमरीकी नीतियों को हार का सामना।

सीरिया में अमेरिका और उसके सहयोगियों की युद्ध कराने वाली नीतियाँ विफल हो गई हैं।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में अमेरिका और उसके सहयोगियों की युद्ध कराने वाली नीतियाँ विफल हो गई हैं। ब्रिटिश अखबार के मुताबिक सीरिया में बश्शार असद की सरकार के सफाया के लिए लगभग 4 साल पहले आंतरिक संकट शुरू किया गया था जिसमें अमेरिका, सऊदी अरब, तुर्की और इस्राइल ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया।
लेकिन बश्शार असद की सरकार को आतंकवाद द्वारा गिराने में इन देशों को हार हुई और आतंकवादी खुद उनके गले पड़ गए। अखबार के अनुसार सीरिया में अमेरिका और उसके सहयोगियों की नीतियाँ विफल हो गई हैं जबकि सीरिया के संबंध में रूस और ईरान के पक्ष को बल मिला है।