भारतीय विदेशमंत्री ने ईरानी विदेशमंत्री की शीघ्र ही भारत यात्रा की सूचना दी है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ मंगलवार की रात अपनी क्षेत्रीय यात्रा आरंभ करेंगे जिसके दौरान वह तुर्की, लेबनान, सीरिया की यात्र के बाद भारत जाएंगे।
घोषणा के अनुसार ईरानी विदेशमंत्री की यह यात्रा, मित्र देशों से संबंध अधिक मज़बूत करने के लिए है।
सूत्रों के अनुसार जवाद ज़रीफ 14 अगस्त को नयी दिल्ली पहुंचेगे। ग्रुप 5+1 और ईरान के मध्य हालिया परमाणु सहमति के बाद ईरानी विदेशमंत्री की यह यात्रा महत्वपूर्ण समझी जा रही है।
भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को एक साक्षात्कार में बताया कि इस यात्र के दौरान ईरानी जेल में बंद सुशील कुमार के बारे में भी बात की जाएगी।
वर्ष 2013 में ईरानी सुरक्षा बलों ने ईंधन की तस्करी करने वाले दुबई के एक जहाज़ को पकड़ा था। सुशील कुमार उसी जहाज़ में काम करते थे।