अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी, अबना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में कुर्द सेना ने ऐसी कई भूमिगत सुरंगों का पता लगाया है जो आतंकवादियों ने सीरिया और तुर्की सीमा पर खोद रखी हैं। तुर्की की ओर जाने वाली इन भूमिगत सुरंगें जिनके माध्यम से सीरिया में सक्रिय आतंकवादी टोले तुर्की से हथियार प्राप्त करते हैं इसका खुलासा तब हुआ जब सीरिया के अलरकह प्रांत में कुर्द सेना जमीनी संचालन कर रही थी।
इस रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी टोलों ने तुर्की से हथियार प्राप्त करने और अपने आवागमन के लिए भूमिगत कई सुरंगें खोद रखी हैं। कुर्द सेना ने पता लगाया है कि सीरिया के कई अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भी तुर्की की ओर जाने वाली कई भूमिगत सुरंगें हैं जिनसे आतंकवादी तुर्की आवागमन करते हैं।
सीरिया के सैन्य सूत्रों के अनुसार कुर्द सेना ने काफी तलाश के बाद ऐसी जटिल और आपस में जुड़ी हुई सुरंगों के जाल का खुलासा किया है जो भूमिगत सीरिया को तुर्की से मिलाते हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ सुरंगें पूरी हो चुकी हैं जबकि कुछ अभी बाकी हैं इन सुरंगों की न्यूनतम लंबाई 100 मीटर और अधिकतम 600 मीटर है जो सीरिया और तुर्की सीमा पर खोदी गई है।





