9 अगस्त 2015 - 14:48
यमन में अंसारुल्लाह के समर्थन की घोषणा + तस्वीरें

यमन के विभिन्न प्रांतों के क़बीलों ने सार्वजनिक समूह बना कर अंसारुल्लाह का समर्थन और सऊदी आक्रमण के विरोध की घोषणा की।

अबना: यमन के विभिन्न प्रांतों के क़बीलों ने सार्वजनिक समूह बना कर अंसारुल्लाह का समर्थन और सऊदी आक्रमण के विरोध की घोषणा की। जानकारी के अनुसार यमन के विभिन्न शहरों में सार्वजनिक स्वयंसेवकों के गिरोहों ने जंजीर की शक्ल में पंक्ति बनाकर अपनी एकता और दुश्मन के मुक़ाबले में दृढ़ता का परिचय दिया है क़बीलों के प्रधान सैयद अब्दुल अल मलिकी अलहौती की अगुवाई में सऊदी आक्रामकता का मुकाबला करने और अंसारुल्लाह से अपना समर्थन बनाए रखने की घोषणा की।
यमन के क़बीलों की बुजुर्ग और महत्वपूर्ण हस्तियों ने इस देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए गए समारोहों में सऊदी आक्रमण के मुक़ाबले में अपना आक्रोश प्रकट करते हुए इसका मुंहतोड़ जवाब देने की घोषणा की।