इराकी समाचार एजेंसी अलसोमरिया की रिपोर्ट के अनुसार इराकी रक्षा मंत्री खालिद अलएबादी ने एक बयान में इस बात का उल्लेख करते हुए कहा कि इराक के बैतुलमाल को लूटने और उसे तबाह करने वाले, सरकारी पदों पर आसीन हैं जबकि उनका कोई हक भी नहीं है, उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से निपटने और सुधारों को लागू करने के लिए मरजईयत के निर्देश, रक्षा मंत्रालय की शक्ति को बढ़ाने का कारण हैं।
इराक के रक्षा मंत्री ने नजफ़े अशरफ़ में मरजईयत की आवाज को इराक की जनता की मांग बताया और कहा कि हालांकि रक्षा मंत्रालय ने हालिया महीनों में अपने प्रदर्शन में सुधार और अपने ढांचे के पुनर्निर्माण और संगठन के लिए कुछ कदम उठाए हैं
लेकिन इराकी मरजईयत के निर्देश पर इस मंत्रालय के लिए अपनी जिम्मेदारियों के प्रदर्शन, योग्य और उपयुक्त राज्यपालों के चयन, सेना को राजनीति से दूर रखने और सांप्रदायिकता का मुकाबला करने के रास्ते में मददगार साबित हुई हैं। इराक की शिया मरजईयत ने शुक्रवार को सरकार से कहा है कि वह सुधारों को लागू करने के लिए और अधिक हिम्मत से काम लें और सार्वजनिक निवेश और बैतुलमाल लूटने वालों का मुकाबला करने के लिए सख्त और प्रभावी कदम उठाऐं।