9 अगस्त 2015 - 13:34
यमन में सउदी हमलों में अबतक 4430 लोग शहीद।

यमन में मानवाधिकार संगठन के अनुसार यमन में सउदी अरब के 4 महीने से क्रूर और बर्बर हवाई हमले जारी हैं जिनमें अब तक 4430 यमन नागरिक शहीद जबकि 11172 लोग घायल हो गए हैं जिनमें बच्चों और महिलाओं की बड़ी संख्या शामिल है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी, अबना की रिपोर्ट के अनुसार यमन में मानवाधिकार संगठन के अनुसार यमन में सउदी अरब के 4 महीने से क्रूर और बर्बर हवाई हमले जारी हैं जिनमें अब तक 4430 यमन नागरिक शहीद जबकि 11172 लोग घायल हो गए हैं जिनमें बच्चों और महिलाओं की बड़ी संख्या शामिल है।
सूचना के अनुसार यमन में सउदी अरब के बर्बर हमले विश्व समुदाय और मानवाधिकार अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की पूरी खामोशी में जारी है
यमन के संबंध में संयुक्त राष्ट्र भी अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में बिलकुल नाकाम हो गई है। सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब के दिरहम व दीनार की तुलना में मानव और मानव अधिकारों की कोई क़द्र व क़ीमत नहीं है।