अबना: कट्टरपंथी यहूदी धार्मिक नेता शमोएल एलियाह ने यहूदियों से कहा है कि वह इस्राईल के विस्तार के लिए फ़िलिस्तीनियों का नरसंहार करें। कट्टरपंथी यहूदी धार्मिक नेता ने यह बयान ऐसे समय में दिया है कि जब यहूदियों ने इससे पहले जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट में फिलिस्तीनी नागरिक साद के घर को आग लगाकर उनके अठारह महीने के दूध पीते बच्चे अली को जिंदा जला दिया।
शनिवार के दिन यह खबर भी मिली कि अली के पिता साद भी आठ दिन के बाद चोटों के आगे घुटने टेक कर शहीद हो गए हैं। दूसरी ओर फिलीस्तीनी सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि यहूदियों ने शनिवार के दिन भी दूमा और अलतय्येबा शहरों के पास स्थित एक फ़िलिस्तीनी नागरिक के घर को आग लगाने की कोशिश की लेकिन फ़िलिस्तीनी नागरिकों ने समय पर कदम उठा कर उनकी कोशिश नाकाम कर दी।