अबना: ईरान और इराक के बीच वक़्फ़, पवित्र स्थानों और कुरआन से संबंधित गतिविधियों के संबंध में संयुक्त सहयोग के समझौते पर बगदाद में ईरान के वक़्फ़ बोर्ड के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम अली मोहम्मदी और इराक के शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अलाउद्दीन मूसवी ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते से ईरान और इराक के बीच वक़्फ़, पवित्र स्थानों और कुरआनी मामलों से संबंधित संयुक्त गतिविधियों में वृद्धि होगी। ईरान के वक़्फ़ बोर्ड के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम अली मोहम्मदी का इराक़ दौरा पिछले रविवार को शुरू हुआ।
उन्होंने इस यात्रा में अपने इराकी समकक्ष से मुलाकात की और वक़्फ़ और पवित्र स्थानों से संबंधित समस्याओं और कुरआनी मुद्दों पर चर्चा की। ईरान के वक़्फ़ बोर्ड के प्रवक्ता अली रबी ने कहा है कि इराकी पक्ष, वक़्फ़ और वक़्फ़ की गई संपत्ति का प्रबंधन चलाने के संबंध में ईरान के अनुभवों से सीखना चाहता है और ईरान भी इराक के शिया वक्फ बोर्ड के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में महत्वपूर्ण कदम, अनुभवों का आदान-प्रदान और दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की तैय्यारी करना है।