सीरिया में सेना और स्वयंसेवी बलों की कार्यवाही में कम से कम 50 लोग मारे गये।
सीरिया के तथाकथित मानवाधिकार केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी सीरिया के पूर्वी हुम्स के पास करियतीन शहर में होने वाली झड़प में आईएसआईएल के 24 आतंकी मारे गये जबकि इस कार्यवाही में सेना और स्वयंसेवी बलों के 28 जवानों की भी मौत हो गई।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस कार्यवाही के बाद आतंकियों ने शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि तीन आतंकियों ने सबसे पहले शहर के मुख्य द्वार पर कार बम का धमाका किया। करियतीन शहर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आतंकी इस शहर को पूर्व अलक़मून से जिन पर उनका नियंत्रण है, जोड़ना चाहते हैं।
ज्ञात रहे कि सीरिया में पिछले चार वर्षों से अशांति जारी है और अमरीका, इस्राईल तथा उसके अरब घटकों के समर्थक आतंकी, राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार का तख़्ता उलटना चाहते हैं।