6 अगस्त 2015 - 18:12
सऊदी अरबः मस्जिद में आत्मघाती हमला, 17 सऊदी सैनिकों की मौत।

सऊदी अरब के दक्षिण में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 17 सऊदी सैनिक मारे गए हैं। सूचना के अनुसार अबहा की एक मस्जिद में आत्मघाती हमलावर ने सऊदी अरब के विशेष सैन्य बलों के बीच खुद को उड़ा दिया जिसके परिणाम स्वरूप 17 सैनिक मारे गए हैं।

अबना: अलमयादीन समाचार एजेंसी के अनुसार सऊदी अरब के दक्षिण में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 17 सऊदी सैनिक मारे गए हैं। सूचना के अनुसार अबहा की एक मस्जिद में आत्मघाती हमलावर ने सऊदी अरब के विशेष सैन्य बलों के बीच खुद को उड़ा दिया जिसके परिणाम स्वरूप 17 सैनिक मारे गए हैं।
उधर सऊदी अरब के अल अखबारिया चैनल ने भी 17 सऊदी सैनिकों की मौत की पुष्टि कर दी है।