अबना: इराक के महान मरजए तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़मा सीसतानी और ईरान के वक़्फ़ बोर्ड के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वलमुसलेमीन अली मोहम्मदी ने मुलाकात में क्षेत्र की समस्याओं और ज़ाएरीन को सेवाएं प्रदान करने के संबंध में बातचीत की।
ईरान के वक़्फ़ बोर्ड के प्रमुख ने अपने नजफ़े अशरफ़ के दौरे के अवसर पर अमीरुल मोमेनीन हज़रत अली (अ) के रौज़े में हज़रत फातिमा (स) के नाम से बने मैदान का निरीक्षण किया और आप (अ) के रौज़े के निर्माण कार्यों की बारीकी से समीक्षा की।
ईरान के वक़्फ़ बोर्ड के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम अली मुहम्मदी और उनके साथी प्रतिनिधिमंडल ने दो दिन पहले बगदाद के दौरे में इराक के प्रधानमंत्री हैदरअलएबादी और इस देश के वक़्फ़ बोर्ड मंत्री से भी मुलाकात की थी।