5 अगस्त 2015 - 12:30
 सऊदी अरब, अलक़ायदा की सहायता कर रहा है।

अमरीकी समाचार पत्र नेश्नल इंटरेस्ट ने लिखा है कि सऊदी अरब अपने साम्राज्यवादी उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए मध्यपूर्व को अशांत रखना चाहता है और वह अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अपने घटक देशों के साथ मिलकर अन्य देशों में गृह युद्ध छेड़ना चाहता है।

अमरीकी समाचार पत्र लिखता है कि सऊदी अरब और उसके घटक देशों ने यमन में आतंकवादी अपराध किए हैं और आम नागरिकों को लक्ष्य बनाया है। इसी प्रकार अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए वे मध्यपूर्व में मानवीय संकट उत्पन्न करना चाहते हैं।
इस समाचार पत्र ने उल्लेख किया है कि सऊदी अरब ने यमन को 27 करोड़ 40 लाख डॉलर देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक यमन को यह राशि नहीं दी गई, बल्कि उसके बजाए इस देश में आतंकवादी गुटों को वित्तीय सहायता दी जा रही है और उसके युद्धक विमान आम नागरिकों पर बम बरसा रहे हैं।