5 अगस्त 2015 - 04:29
 अफ़ग़ानिस्तान, अमरीकी ड्रोन हमलों में 25 की मौत।

अफ़ग़ानिस्तान में दो अलग अलग अमरीकी ड्रोन हमलों में दो दर्जन से भी अधिक लोगों की मौत हो गई है।

अफ़ग़ानिस्तान में दो अलग अलग अमरीकी ड्रोन हमलों में दो दर्जन से भी अधिक लोगों की मौत हो गई है।
स्थानीय अफ़ग़ान अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को इन हमलों में पूर्वी प्रांत नंगरहार में संदिग्ध तालिबान चरमपंथियों को निशाना बनाया गया। अफ़ग़ान-पाकिस्तान सीमा पर नंगरहार में अमरीकी ड्रोन विमानों ने तालिबान के ठिकानों पर हमले किए। स्थानीय अफ़ग़ान अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों में 26 लोगों की मौत हो गई है। चरमपंथी तालिबान ने अभी तक इन हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई है। 29 जुलाई को भी अमरीकी ड्रोन हमले में इसी प्रांत में कम से कम 15 लोग मारे गए थे।
उल्लेखनीय है कि अमरीका अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान समेत कुछ अन्य देशों में ड्रोन हमले जारी रखे हुए है। अमरीकी अधिकारियों का दावा है कि इन हमलों में चरमपंथियों को निशाना बनाया जाता है, जबकि प्राप्त आंकड़े दर्शाते हैं कि इनमें मरने वालों की अधिकांश संख्या आम नागरिक हैं।