आईएसआईएल ने अलअंबार प्रांत में 1500 स्कूलों को ध्वस्त कर दिया है।
जानकार सूत्रों ने बताया है कि आईएसआईएल ने इराक़ के सबसे बड़े प्रांत अलअंबार में कम से कम 1500 स्कूलों को ध्वस्त कर दिया। फ़्रांस प्रेस के अनुसार अलअंबार प्रांत के प्रांतीय प्रवक्ता ईद अमाश ने सोमवार को बताया कि सन 2014 से अब तक इस प्रांत में कम से कम 1500 स्कूलों को नष्ट कर दिया गया।
संयुक्त राष्ट्र संघ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ में 70 प्रतिशत से अधिक बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने रोमादी और फ़ल्लूजा सहित इराक़ के कई क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया था। इन क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने के लिए इराक़ की सेना, इस देश के स्वयंसेवी बलों के साथ आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध कर रही है। इराक़ी सैनिकों ने 13 जुलाई को अलअंबार प्रांत को स्वतंत्र कराने के लिए सैन्य कार्यवाही आरंभ की है।