3 अगस्त 2015 - 16:31
इटली ने ईरान के साथ आर्थिक सहयोग की इच्छा ज़ाहिर की है।

इटली की आर्थिक विकास मंत्री फ़ेडरिका गुइडी ने कहा कि यूरोप में उनका देश ईरान के साथ सहयोग में पहले स्थान को फिर से पाना चाहता है।

इटली की आर्थिक विकास मंत्री फ़ेडरिका गुइडी ने कहा कि यूरोप में उनका देश ईरान के साथ सहयोग में पहले स्थान को फिर से पाना चाहता है।
फ़ेडरिका गुइडी मंगलवार को इतालवी विदेश मंत्री पाउलो जेन्टिलोनी की अगुवाई में एक वाणिज्यिक शिष्टमंडल के साथ तेहरान आ रही हैं। 2011 से पहले तक ईरान और इटली के बीच व्यापारिक लेन-देन 7 अरब यूरो से ज़्यादा था जो इस वक़्त घट कर 1 अरब यूरो हो गया है। इटली की आर्थिक विकास मंत्री ने कहा कि रोम चाहता है कि ईरान और इटली के बीच आर्थिक संबंध परमाणु सहमति के बाद फिर से बहाल हो जाए। उन्होंने उम्मीद जतायी कि तेल, गैस, ऑटोमोबाइल और मूल संरचनाओं सहित सभी क्षेत्रों में ईरान और इटली के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक सहयोग बढ़ेगा।
फ़ेडिरका गुइडी ने बल दिया कि इटली आपसी हितों के परिप्रेक्ष्य में ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों का नया अध्याय खोलना चाहता है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि परमाणु सहमति न सिर्फ़ दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों की बहाली बल्कि उत्तरी अफ़्रीक़ा, मध्यपूर्व और नियर ईस्ट में हालात के बेहतर होने की भी भूमि समतल करेगी।