भारत की राष्ट्रीय कंपनी केआईओसीएल ईरान से 10 लाख मैट्रिक टन कच्चे लोहे का आयात करेगी।
भारतीय कंपनी केआईओसीएल ईरान की गुल गोहर खनिज कंपनी से यह लोहा ख़रीद रही है। मंगलोर स्थित इस कंपनी को पहली खेप अगले महीने रवाना होगी। भारतीय कंपनी केआईओसीएल इस लोहे से छर्रे बनाकर ईरान को निर्यात करेगी। केआईओसीएल के चेयरमैन व महानिदेशक माले चटर्जी ने पी टी आई से कहा, “ईरान की गुल गोहर कंपनी से बातचीत आख़री चरणों में है। यह बातचीत 10 लाख मैट्रिक टन कच्चे लोहे के आयात के लिए चल रही है। इस महीने वार्ता को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।”गुल गोहर कंपनी किरमान प्रांत में स्थित खान से कच्चे लोहे की आपूर्ति करेगी। भारतीय कंपनी केआईओसीएल ईरान को 20 लाख मैट्रिक टन कच्चे लोहे के बने छर्रे निर्यात करेगी।
केआईओसीएल के अध्यक्ष व महानिदेशक माले चटर्जी ने कहा कि केआईओसीएल ईरान को 50 हज़ार मैट्रिक टन अच्छी क्वालिटी के छर्रे निर्यात कर चुकी है और दस से बीस लाख टन और निर्यात करने की उम्मीद है।