इराक़ में अमरीकी राजदूत ने दावा किया है कि आईएसआईएल के ख़िलाफ़ बनने वाले तथाकथित गठबंधन के हवाई हमलों में अब तक 15 हज़ार आतंकवादी मारे गए हैं।
रविवार को इराक़ की राजधानी बग़दाद में पत्रकारों से बात करते हुए स्टूअर्ट जोंज़ का कहना था कि अमरीका के नेतृत्व में इस गठबंधन ने आईएसआईएल के ठिकानों पर अब तक 3 हज़ार हवाई हमले किए हैं। इन हमलों के नतीजे में 15 हज़ार से अधिक तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं।
उल्लेखनीय है कि अमरीका द्वारा आईएसआईएल के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही के दावे ऐसी स्थिति में किए जाते रहे हैं, कि जब ख़ुद वाशिंगटन और उसके घटक देश विशेष रूप से तुर्की, सऊदी अरब और क़तर इराक़ और सीरिया में सरकार विरोधी गुटों की हर प्रकार से सहायता करते रहे हैं।