2 अगस्त 2015 - 14:18
बश्शार असद ने की सीरियाई सेना की सराहना।

सीरिया के राष्ट्रपति ने आतंकवाद से मुक़ाबले में देश की सेना की भूमिका की प्रशंसा की है।

सीरिया के राष्ट्रपति ने आतंकवाद से मुक़ाबले में देश की सेना की भूमिका की प्रशंसा की है।
बश्शार असद ने 1 अगस्त को सीरिया की सेना के गठन की 70वीं वर्षगाठ के अवसर पर सेना की कार्यवाहियों की सराहना की।  उन्होंने कहा कि सेना, बलिदान और त्याग का स्पष्ट उदाहरण है।  सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि देश की सेना ने उन चुनौतियों का डटकर मुक़ाबला जिन्हें आतंकवादियों ने उत्पन्न किया था। बश्शार असद ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि तुम देश की रक्षा करने और उसे एकजुट रखने वाले हो और यही कारण है कि सीरिया की जनता तुम्हारे साथ है।  उन्होंने कहा कि हमें सीरिया की सेना पर गर्व है।  सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि देश की रक्षा में जिसने भी अपना ख़ून बहाया, हम उसका सम्मान करते हैं।
इस अवसर पर सीरिया के रक्षामंत्री जासिम अलफ़रीज ने भी अपने एक साक्षात्कार में कहा कि देश की सेना ने राष्ट्र की सुरक्षा और एकता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।