तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षाबलों पर आक्रमण किया है।
अफ़ग़ानिस्तान के संचार माध्यमों के अनुसार इस देश के अरुज़गान प्रांत के अधिकारियों ने बताया है कि इस आक्रमण में कम से कम 70 सुरक्षाबल, तालेबान के परिवेष्टन में आ गए हैं। एक अधिकारी के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के यह 70 सुरक्षाकर्मी पिछले 20 दिनों से तालेबान के परिवेष्टन में हैं। उनके अनुसार तालेबान दिन-प्रतिदिन परिवेष्टन को कड़ा करते जा रहे हैं। अरुज़गान प्रांत के सुरक्षा अधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि तालेबान के परिवेष्टन का शिकार सुरक्षाबलों को सुरक्षित बचाने के लिए वह सहायता भेजे।
ज्ञात रहे कि हालिया सप्ताहों के दौरान तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न प्रांतों में इस देश के सुरक्षाबलों के विरुद्ध कार्यवाही आरंभ कर रखी है।