2 अगस्त 2015 - 13:38
यमन के अधिकतर क्षेत्रों पर सेना का नियंत्रण।

यमन के अदन प्रांत के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर सेना और स्वयंसेवियों ने नियंत्रण कर लिया है।

यमन के अदन प्रांत के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर सेना और स्वयंसेवियों ने नियंत्रण कर लिया है।
यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन के एक सदस्य ने कहा है कि अदन प्रांत के अधिकांश महत्वपूर्ण भाग, सेना और स्वयंसेवियों के नियंत्रण में आ चुके हैं।
अहमद अलजुनैद ने रविवार को कहा कि यमन के पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिद बहाह की कुछ घण्टों की अदन यात्रा का उद्देश्य यह है कि आम जनमत को यह संदेश दिया जाए कि भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी के तत्वों को सफलताएं मिल रही हैं।  उन्होंने कहा कि हालांकि यह कार्य, अपनी विफलताओं को छिपाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।