ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वह तेहरान और एजेंसी के बीच होने वाले हालिया परमाणु समझौते की गोपनीय जानकारी को अमरीकी सीनेट के सामने लीक करने से बचे।
आईएईए में ईरानी राजदूत रज़ा नजफ़ी ने शनिवार को इर्ना से बात करते हुए कहा कि ईरान और आईएईए के बीच होने वाले गोपनीय समझौते की जानकारी अमरीकी सरकार को उपलब्ध नहीं करवायी जा सकती, तो निश्चित रूप से इसे सीनेट को भी नहीं दिया जा सकता। नजफ़ी का कहना था कि निश्चित रूप से राष्ट्र संघ की एजेंसी और किसी एक देश के बीच होने वाले समझौते को कि जो गोपनीय है, किसी और देश को उपलब्ध नहीं करवाया जा सकता। उल्लेखनीय है कि अगले हफ़्ते आईएईए के महा निदेशक यूकिया अमानो वाशिंगटन का दौरा करने वाले हैं, जहां वह अमरीकी सीनेट की विदेश समिति के सदस्यों से मुलाक़ात में ईरान की परमाणु गतिविधियों की निगरानी और उनकी पुष्टि के संबंध में एजेंसी की भूमिका के विषय पर बात करेंगे।
14 जुलाई को वियना में ईरान के विगत एवं वर्तमान परमाणु मुद्दों के समाधान के लिए ईरान और आईएईए ने परमाणु रोडमैप पर हस्ताक्षर किए थे।