1 अगस्त 2015 - 15:21
यमनी सैनिकों ने किया सऊदी अरब की सैन्य छावनी पर नियंत्रण।

यमन के सैनिकों ने सऊदी अरब की एक सैन्य छावनी पर नियंत्रण कर लिया है।

यमन के सैनिकों ने सऊदी अरब की एक सैन्य छावनी पर नियंत्रण कर लिया है।
अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार यमन के सैनिकों ने स्वयंसेवियों की सहायता से जीज़ान क्षेत्र में सऊदी अरब की एक अन्य छावनी पर नियंत्रण कर लिया है। इससे पहले इस टीवी चैनेल ने यमनी सैनिकों द्वारा सऊदी अरब की एमबीसी सैन्य छावनी पर नियंत्रण करने की बात कही थी। अलमसीरा ने यह भी कहा था कि इस आक्रमण के बाद छावनी से सऊदी अरब के सैनिक भाग खड़े हुए। एमबीसी छावनी पर आक्रमण के दौरान सऊदी अरब का एक सैन्य वाहन भी नष्ट हो गया। इसके अतिरिक्त ज़हरान में स्थित अलमलताह सैनिक छावनी पर यमन के सैनिकों और स्वयंसेवी बलों ने मार्टर गोलों से आक्रमण किया।
दूसरी ओर सूचना मिली है कि यमन के भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर का सलाहकार ख़ालिद बहाह, शनिवार को एक सऊदी विमान से यमन के अदन नगर पहुंचा है।