विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने परमाणु हथियारों से संपन्न देशों से परमाणु निरस्त्रीकरण की मांग की है।
जवाद ज़रीफ़ ने एक ब्रितानी अख़बार द गार्डियन के ओ-पेड पेज के लिए एक लेख लिखा जो शुक्रवार को प्रकाशित हुआ। इस लेख में आया है, “मैं यह बात यक़ीन से कह रहा हूं कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु सहमति, सांकेतित रूप से इस मूल परिवर्तन को शुरु करने के लिए काफ़ी है और यह परमाणु निरस्त्रीकरण के नए दौर की शुरुआत हो सकती है।”