31 जुलाई 2015 - 08:23
ईरान में “दुनिया के मुसलमान डॉक्टरों के आठवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन” का आयोजन।

अहलेबैत (अ) विश्व परिषद की ओर से ईरान के विभिन्न शहरों में मुसलमान डॉक्टरों के आठवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अहलेबैत (अ) विश्व परिषद दूसरीसांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से ईरान के विभिन्न शहरों में“दुनिया के मुसलमान डॉक्टरों के आठवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन” का आयोजन कर रही है। इस विश्व सम्मेलन में जिसका शुभारंभ कल मशहद,तेहरान,क़ुम और शीराज़ में होगा, दुनिया के विभिन्न देशों से 300शिया और मुसलमान डॉक्टर भाग ले रहे हैं।