31 जुलाई 2015 - 07:22
सऊदी अरब को अरबों के हथियार बेच रहा है अमरीका।

अमरीका, सऊदी अरब को 5 अरब 40 करोड़ डॉलर की क़ीमत के पेट्रियट मीज़ाईल बेच रहा है।

अमरीका, सऊदी अरब को 5 अरब 40 करोड़ डॉलर की क़ीमत के पेट्रियट मीज़ाईल बेच रहा है।
अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागॉन की ओर से जारी बयान में इस डील की पुष्टि की गई है। इस बयान के अनुसार, अमरीका ने सऊदी अरब से 5 अरब 40 करोड़ डॉलर वसूल कर लिए हैं। इस डील के अन्तर्गत अमरीका, सऊदी अरब के हवाले 600 पेट्रियट मीज़ाईल करेगा। अमरीकी कंपनी लॉक हीड मार्टिन ने पेट्रियट मीज़ाईल बनाए हैं।
अमरीकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की थी कि सऊदी अरब पेट्रियट मीज़ाईल और संयुक्त अरब इमारात रडार को चकमा देने वाला तंत्र ख़रीद रहे हैं। यह ऐसी हालत में है अब अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेन्टागॉन ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में सऊदी अरब को 50 करोड़ डॉलर मूल्य के हथियार व सैन्य उपकरण बेचने की सूचना दी थी। इस डील के तहत अमरीका, सऊदी अरब को हलके और भारी हथियार, तोप और बारूदी सुरंगों के गोले भी देगा।
रिपोर्टों के अनुसार, 2014 में सऊदी अरब दुनिया में सबसे बड़ा हथियार का ख़रीदार देश था। सऊदी अरब ने ज़्यादातर हथियार अमरीका से ख़रीदे हैं। विश्व रक्षा व्यापार की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने पिछले साल 6 दश्मलव 4 अबर डॉलर मूल्य का हथियार ख़रीदा था। सऊदी अरब अमरीका से ऐसी हालत में हथियार ख़रीद रहा है जब इस देश की, यमन में बच्चों और महिलाओं सहित बेगुनाह नागरिकों के जनसंहार के कारण विश्व स्तर पर निंदा हो रही है।