31 जुलाई 2015 - 07:14
कुवैत में आईएसआईएल के कुछ आतंकवादी गिरफ़्तार।

कुवैत में आईएसआईएल में शामिल एक गुट के कुछ आतंकी गिरफ़्तार किए गए हैं।

कुवैत में आईएसआईएल में शामिल एक गुट के कुछ आतंकी गिरफ़्तार किए गए हैं।
कुवैत के गृह मंत्रालय ने इस बात की सूचना दी है। कुवैत के गृह मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, “इस आतंकवादी गुट में कुवैत के 5 नागरिक शामिल हैं।”
इस रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ़्तार किए गए आतंकियों से पूछताछ की गयी जिसके दौरान इन आतंकियों ने इस बात का रहस्योद्घाटन किया कि उन्होंने आधुनिक आतंकी ट्रेनिंग ली है।  इन आतंकवादियों ने यह भी स्वीकार किया है कि उन्होंने सीरिया तथा इराक़ में आतंकियों का साथ दिया है।
ज्ञात रहे कि 26 जून को कुवैत के एक भीड़-भाड़ वाले इलाक़े में इमाम सादिक़ मस्जिद में एक आतंकवादी धमाका हुआ था।  नमाज़ के समय होने वाले इस धमाके में कम से कम 27 व्यक्ति मारे गए थे जबकि 227 अन्य घायल हुए थे।
इस आतंकवादी घटना की जिम्मेदारी आईएसआईएल ने ली थी।