31 जुलाई 2015 - 07:08
फ़िलिस्तीन में इस्राईल द्वारा कॉलोनियों का निर्माण अवैध।

अमरीका ने फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में इस्राईल द्वारा कॉलोनियों के निर्माण का विरोध किया है।

अमरीका ने फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में इस्राईल द्वारा कॉलोनियों के निर्माण का विरोध किया है।
अलयौमुस्साबेअ वेबसाइट के अनुसार, अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने गुरुवार को कहा कि इस्राईल द्वारा पश्चिमी तट में 300 नए घरों और पूर्वी क़ुद्स में अन्य सैकड़ों घरों के निर्माण पर वाशिंग्टन को गहरी चिंता है। मार्क टोनर ने कहा कि अमरीका अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में कॉलोनियों के निर्माण को ग़ैर क़ानूनी समझता है।  उन्होंने कहा कि वाशिंग्टन, पश्चिमी तट तथा पूर्वी अलक़ुद्स में इन कॉलोनियों के निर्माण के ख़िलाफ़ है।
अमरीकी विदेश मंत्रालय के इस बयान में आया है कि इस्राईल द्वारा कॉलोनियों के निर्माण से दो सरकार के गठन की योजना खटाई में पड़ती जा रही है और इससे अरबों के साथ विवाद के हल में इस्राईल की प्रतिबद्धता के संबंध में शक पैदा होता है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले बुधवार को संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी इस्राईल की ओर से 300 नए घरों के निर्माण की योजना की निंदा की और इसे ग़ैर क़ानूनी बताया।