29 जुलाई 2015 - 16:03
ईरान मिज़ाईलों पर पाबंदी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करेगा।

वरिष्ठ नेता के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार ने ईरान की रक्षा क्षमता और मीज़ाइलों पर पाबंदी से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को अस्वीकार्य बताया है।

वरिष्ठ नेता के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार ने ईरान की रक्षा क्षमता और मीज़ाइलों पर पाबंदी से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को अस्वीकार्य बताया है।
अली अकबर विलायती ने बुधवार को तेहरान में सुरक्षा परिषद में ईरान के मीज़ाईलों पर पाबंदी से संबंधित सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के बारे में कहा कि यह प्रस्ताव पश्चिम के विस्तारवादी देशों के प्रभाव से पारित हुआ है जिसे ईरान, स्वीकार नहीं कर सकता।
इरना के अनुसार अली अकबर विलायती ने कहा कि इस प्रस्ताव का लक्ष्य ईरान की रक्षा ताक़त को कमज़ोर करना है।  उन्होंने कहा कि ईरान ने कभी भी इस प्रकार के प्रस्ताव को न तो स्वीकार किया है और न ही करेगा। उन्होंने कहा कि अमरीका और उसके पिछलग्गू देशों में अगर दम होता तो दो या तीन प्रस्तावों के ज़रिए ईरान को सज़ा देने में वे तनिक भी पीछे न हटते और ईरान की संप्रभुत्ता का उल्लंघन करने से तनिक भी नहीं चूकते।
वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सय्यद अली ख़ामेनई के सलाहकार अली अकबर विलायती ने कहा कि विश्व शक्तियां चाहती हैं कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ईरान की कोई भूमिका न रहे और अगर हो तो इन शक्तियों के प्रभाव में रहे।  उन्होंने कहा कि यह बात किसी भी स्थिति में संभव नहीं है।