29 जुलाई 2015 - 14:48
हज़ारों सुन्नी स्वयंसेवी आईएसआईएल से मुक़ाबले के लिए तैयार।

इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल से संघर्ष के लिए हज़ारों सुन्नी स्वयंसेवी, संघर्षकर्ताओं की पंक्ति में शामिल हो गए हैं।

इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल से संघर्ष के लिए हज़ारों सुन्नी स्वयंसेवी, संघर्षकर्ताओं की पंक्ति में शामिल हो गए हैं।
इन सुन्नी स्वयंसेवियों की संख्या 6000 है। इन लोगों का संबन्ध इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों के सुन्नी क़बीलों से है। इराक़ी नागरिक नामक गठजोड़ के सदस्य हबीब अत्तरफ़ी ने समाचार एजेंसी अलफ़ुरात से बातचीत में कहा कि सुन्नी संघर्षकर्ता, स्वयंसेवियों की पंक्ति में शामिल हो गए हैं ताकि इराक़ को तबाह करने और इस देश को बांटने की कोशिश करने वाले आतंकयों से निपटा जाए।
इराक़ी संसद में इराक़ी नागरिक गठजोड़ के सदस्य हबीब अत्तरफ़ी ने कहा कि सुरक्षा बल स्वयंसेवियो की मदद से अबतक इराक़ के दियाला, सलासहुद्दीन और अंबार प्रांत के बहुत से इलाक़ों तथा बग़दाद के दक्षिण-पश्चिम में स्थित जरफ़ुन्नस्र इलाक़े को आईएसआईएल के नियंत्रण से आज़ाद कराने में कामयाब हुए हैं। इराक़ के स्वयंसेवी बल की 30वीं बटालियन के कमान्डर अबू अब्दिल्लाह अलफ़हदावी ने सूमरिया न्यूज़ से बातचीत में बताया कि बग़दाद के 48 किलोमीटर पश्चिम में स्थित करमा शहर के अर्रेशाद इलाक़े में एक कार्यवाही के दौरान आईएसआईएल के 30 आतंकी मारे गए। इस रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यवाही के दौरान कई देसी बम भी निष्क्रय बनाए गए।
ज्ञात रहे इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में तिकरीत शहर के उत्तर में स्थित अलबूजुवैरी इलाक़े में आईएसआईएल के 20 आतंकी मारे गए। ये आतंकी इराक़ी सैनिकों के साथ झड़प में मारे गए।
इराक़ी सुरक्षा बलों ने इसी प्रकार अंबार प्रांत के हुसैबा शहर में एक कार्यवाही के दौरान 14 तकफ़ीरी आतंकियों को मार गिराया।