29 जुलाई 2015 - 14:39
पाकिस्तान, लश्करे झंगवी का लीडर अपने दो बेटों के साथ मारा गया।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के दक्षिणी शहर मुज़फ़्फ़रगढ़ में प्रतिबंधित आतंकवादी गुट लश्करे झंगवी का संस्थापक और पूर्व अमीर मलिक इसहाक़ अपने दो बेटों और 11 चरमपंथियों समेत बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।

इसहाक़ और उसके दो बेटों उस्मान और हक़ नवाज़ को हथियारों की पहचान के लिए मुज़फ़्फ़रगढ़ ले जा गया था। मुज़फ़्फ़रगढ़ के शाहवाला इलाक़े में आतंकवादियो ने फ़ायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल भी हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि इसहाक़ और उसके दो बेटों को एक सप्ताह पहले गिरफ़्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि मृतकों के शव डीएचक्यू मुख्यालय अस्पताल भेज दिए गए हैं। मलिक इसहाक़ और उसके साथी पाकिस्तान में शिया मुसलमानों और अन्य पंथों से संबंधित व्यक्तियों की हत्या के दर्जनों मामलों में वांक्षित थे। वह शुरू में प्रतिबंधित संगठन सिपाहे-सहाबा के सदस्य थे लेकिन अपनी चरमपंथी नीति के आधार पर चरमपंथी गुट सिपाहे-सहाबा से मतभेद के बाद एक नए संगठन लश्करे-झंगवी की स्थापना की। अगस्त 2001 में परवेज़ मुशर्रफ़ ने लश्कर-ए-झंगवी पर प्रतिबंध लगा दिया था।
अमरीका के विदेश मंत्रालय ने उसे एक 'ग्लोबल आतंकवादी' क़रार दिया था और उसके संगठन लश्कर-ए-झंगवी को विदेशी आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया था।