29 जुलाई 2015 - 14:33
 फ़्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फ़ेबियस की तेहरान यात्रा।

फ़्रांसीसी विदेश मंत्री लॉरेंट फ़ेबियस ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए तेहरान की यात्रा पर आए हैं।

फ़्रांसीसी विदेश मंत्री लॉरेंट फ़ेबियस ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए तेहरान की यात्रा पर आए हैं।
फ़ेबियस बुधवार की सुबह तेहरान पहुंचे। तेहरान की अपनी यात्रा के दौरान फ़्रांसीसी विदेश मंत्री, राष्ट्रपति हसन रूहानी और अपने ईरानी समकक्ष मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात करेंगे। ईरान की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान, फ़ेबियस ईरान के उद्योग एवं व्यापार मंत्री मोहम्मद रज़ा नेमतज़ादे और पर्यावरण विभाग की प्रमुख मासूमा इबतेकार से भी मुलाक़ात कर सकते हैं।
फ़ेबियस की यह यात्रा पिछले 12 वर्षों में किसी भी फ़्रांसीसी विदेश मंत्री की पहली यात्रा है।