रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों को स्वतंत्र नीति अपनाने की सलाह दी है।
इरना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने आरटीएस टेलीवीजन चैनल से बात करते हुए कहा कि हमें आशा है और हम चाहते हैंकि यूरोप और अधिक स्वाधीन हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी मुद्दे पर अपने यूरोपीय भागीदारों से वार्ता करनी पड़ती है तो हमें वाशिंग्टन के पास जाना पड़ता है और यह स्थिति कुछ अद्भुत सी दिखाई पड़ती है।
रूसी राष्ट्रपतिने कहा कि यूरोप में अमरीकी मीज़ाइल व्यवस्था लगाने का मुद्दा, रूस और अमरीका के बीच एक बड़े विवाद का विषय बन गया है और हालिया वर्षों में यह मुद्दा दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित करता रहा है। उन्होंने कहा कि यूरोप में अमरीका की मीज़ाइल व्यवस्था की स्थापना, चार चरणों पर आधारित योजना है और 2011 से अब तक उसके दो चरणों का क्रियान्वयन हो चुका है। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीकी कार्यवाहियां, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हथियारों की होड़ का कारण बनी हैं।