ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु सहमति के क्रियान्वयन के बाद ईरान के लगभग 29 अरब डॉलर रिलीज़ किए जाएंगे।
ईरान के केन्द्रीय बैंक के प्रमुख वलीयुल्लाह सैफ़ ने ईरान के टी वी चैनल वन से बातचीत में इस बात की सूचना दी और कहा कि इस राशि में 23 अरब डॉलर केन्द्रीय बैंक के हिस्से में आएगा और 6 से 7 अरब डॉलर सरकार के पास जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले 23 अरब डॉलर के बराबर रियाल में राशि देश के मुद्रा भंडार में स्थानांतरित की गयी है। समाज में लक्विडिटी की समस्या पैदा नहीं होगी। बाक़ी राशि को समाज में एक जगह इकट्ठा इन्जेक्ट न किया जाए। उन्होंने कहा कि चीन में ईरान की जो विदेशी मुद्रा मौजूद है उसे परमाणु सहमति के क्रियान्वयन के बाद नक़द रूप में वापस लाया जाए न कि उत्पाद के रूप में। ईरान के केन्द्रीय बैंक के प्रमुख का यह बयान अमरीकी अधिकारियों के उस बयान की प्रतिक्रिया में आया है जिसमें अमरीकी अधिकारियों ने यह दावा किया था कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुयी परमाणु सहमति के नतीजे में ईरान की 100 अरब डॉलर से ज़्यादा मूल्य की संपत्ति रीलीज़ होगी। वलीयुल्लाह सैफ़ ने बताया कि प्रतिबंध की स्थिति में भी देश की बैंकिंग व्यवस्था मुद्रास्फीति को 44 फ़ीसद से 16 फ़ीसद पर लाने में सफल हुयी जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।